फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 people from a family scorched by current

करंट से एक परिवार के 10 लोग झुलसे

Sat, 06 Jul 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
10 people from a family scorched by current
लहरपुर (सीतापुर)। कटरा मोहल्ले में एक घर पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। टीनशेड पर तार गिरने से दस लोग झुलस गए। आननफानन में सभी को सीएचसी लहरपुर पहुंचाया गया, जहां पर छह लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चार की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

लहरपुर कस्बे के कटरा स्थल निवासी सिराज अहमद के घर के पास से हाईटेंशन लाइन निकली है। शनिवार को बारिश के दौरान अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर घर पर गिर गई। टीनशेड के नीचे बैठे दस लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और झुलसे गृहस्वामी सिराज अहमद, पत्नी रिजवाना, शाहनाज, मेहरीन, अबरार, इशरत बानो, आफाक, शाहनवाज, अरबाज व आमरीन को सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने गृहस्वामी सिराज अहमद, पत्नी रिजवाना, शाहनाज, मेहरीन, अबरार, इशरत बानो का उपचार के बाद घर भेज दिया। गंभीर रूप से झुलसे आफाक, शाहनवाज, अरबाज व आमरीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। उधर, सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों ने भी पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed