{"_id":"61b794cdd7ac383c0f3a7b99","slug":"10-nomination-papers-canceled-in-scrutiny-sitapur-news-lko608797493","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में 10 नामांकन पत्र निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में 10 नामांकन पत्र निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। 16 ब्लॉकों में रविवार को दाखिल 161 नामांकन पत्रों की जांच हुई। तीन ब्लॉकों में सदस्य ग्राम पंचायत के 10 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। तीन प्रधान पदों के 20 नामांकन व सदस्य ग्राम पंचायत पदों के 131 नामांकन पत्र वैध पाए गए। 14 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
जिले में रिक्त तीन प्रधान पदों व सदस्य ग्राम पंचायत के 141 पदों के लिए रविवार को 161 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनकी जांच संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर आरओ और एआरओ द्वारा की गई। ब्लॉक एलिया में खगेसियामऊ से सदस्य पद एक व ब्लॉक लहरपुर में ग्राम पंचायत गोकुलपुर के वार्ड नंबर छह का एक नामांकन पत्र जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर निरस्त किया गया है। महोली की तीन ग्राम पंचायतों में सदस्य के आठ नामांकन निरस्त किए गए हैं। इसकी पुष्टि सहायक जिला निर्वाचन अफसर पंचायत सुरेश कुमार ने की।
लहरपुर संवाद के अनुसार सदस्य ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया। शेष 16 नामांकन पत्र वैध पाए गए। तीन ग्राम सभा हिलालपुर, सहजादपुर और अनियां कला में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया था। महोली संवाद के अनुसार विकासखंड की तीन ग्राम सभाओं के लिए 20 दिसंबर को उपचुनाव होना है।
विज्ञापन
इसके लिए बीते रविवार को ब्लॉक परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर विनोद कुमार के समक्ष प्रधान पद के लिए 20 लोगों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। 48 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन भरा था। आरओ ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रधान पद का एक भी पर्चा खारिज नहीं हुआ। जबकि सदस्य पद के आए 48 नामांकनों में से आठ खारिज किए गए।
इसमें कैमहरा रघुबरदयाल में सदस्य पद के 12 नामांकन पत्रों में तीन, राई पैड़हिया में सदस्य के 14 में से तीन तथा भटपुरवा में दाखिल सदस्य के 18 नामांकनों में से दो निरस्त हुए हैं।
20 को होगा मतदान
14 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। इसी दिन तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। 20 दिसंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।