फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 more buses to run on Delhi route

दिल्ली रूट पर चलेंगी 10 और बसें

Sun, 01 Mar 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
10 more buses to run on Delhi route
सीतापुर। त्योहारों पर बसों की मारामारी रहती है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से परेशानी भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए परिवहन निगम होली पर्व को लेकर दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। इस रूट पर छह मार्च से दस और बसें दौड़ाने से यात्रियों का सफर सुगम हो सकेगा। ये बसें 15 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन

दस मार्च को होली है। जिले के काफी संख्या में लोग दिल्ली में काम करते हैं। त्यौहार पर घर लौटने के लिए बसों का सहारा लेते हैं, लेकिन बस की संख्या कम होने की वजह से भीड़-भाड़ अधिक रहती है, इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यात्रियों को राहत देने के लिए सीतापुर डिपो, दिल्ली रूट पर दस बसें बढ़ाएगा।
विज्ञापन

एआरएम विमल राजन ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए छह मार्च से दिल्ली रूट पर निमग की दस बसें और चलाई जाएंगी। अभी दिल्ली रूट पर 20 बसें चलती है। 10 बसों के बढ़ने से काफी हद तक दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को आसानी रहेगी। बस में सफर करने के लिए मुसाफिरों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो में शामिल हुई दो और बसें
सीतापुर डिपो के बेड़े में बसों की संख्या और बढ़ गई हैं। अभी तक निमग की 106 और अनुबंधित 78 बसें ही थी, लेकिन शासन ने डिपो को शनिवार को निमग की दो और बसें दे दी है। इससे निगम की बसों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। नई बसें बेड़े में शामिल होने से यात्रियों के लिए राहत की बात है।
हरिद्वार भेजी गई नई बस
एआरएम विमल राजन ने बताया कि शासन ने दो नई बसों के मिलने के बाद शनिवार को ही एक बस रामपुर मथुरा से बहराइच होते हुए हरिद्वार के लिए रवाना किया गया है। ये बस वहां से सीतापुर के लिए रविवार को चलेगी। रविवार को दूसरी नई बस फिर हरिद्वार के लिए भेजी जाएगी।

रोडवेज कर्मियों को मिलेगा होली गिफ्ट
रोडवेज कर्मियों को होली पर प्रोत्साहन राशि की स्कीम शनिवार को शासन से एआरएम के पास आ गई है। एआरएम बताते हैं कि छह मार्च से 15 मार्च तक सभी कर्मियों का अवकाश कैंसिल रहेगा। ड्राइवर, कंडक्टरों को रोजाना 300 किमी. बस चलाने पर चार हजार का बोनस दिया जाएगा। वर्कशाप के कर्मियों को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed