Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 days have passed, the tiger is still not found

Sitapur News: 10 दिन बीते, बाघ का अब तक पता नहीं

Sun, 31 Aug 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
10 days have passed, the tiger is still not found
कॉ​म्बिंग करती वन विभाग की टीम।
महोली (सीतापुर)। क्षेत्र में 10 दिनों से बाघ की दहशत बनी हुई है। बाघ को पकड़ना तो दूर वन विभाग अब तक उसकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं कर सका है। वन विभाग की सारी कवायद फिलहाल अंधेरे में तीर चलाने सरीखी नजर आती है। ग्रामीणों के मुताबिक बाघ एक सप्ताह में दो लोगों का शिकार भी कर चुका है। दहशत हर दिन बढ़ती जा रही है। करीब 50 गांवों की 32 हजार आबादी खौफ के बीच जीने को मजबूर है।
विज्ञापन

रविवार को भी वन विभाग की टीम खेतों की खाक छानती रही। कॉम्बिग के बाद भी बाघ का सुराग लगा पाने में वन विभाग की टीम नाकाम रही। महोली वन रेंज में बाघ की मौजूदगी वैसे तो पिछले पांच साल से है। अब तक बाघ मवेशियों का शिकार करता था, लेकिन नरनी गांव निवासी सौरभ दीक्षित को बाघ ने 22 अगस्त को निवाला बनाया।
विज्ञापन

इसके बाद वन विभाग हरकत में आया। इलाके में कॉम्बिग शुरू की गई। दुधवा टाइगर रिजर्व एक्सपर्ट की टीम समेत करीब 40 वन अधिकारियों व कर्मचारियों का अमला बाघ को पकड़ने के लिए पहुंचा। पिंजड़े व ट्रैप कैमरे लगाए, मचान बनाकर बकरी और पड़वा बांधते हुए नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन कैमरों की मदद से भी बाघ तलाशा गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच बसारा के राकेश का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बाघ के हमले से मौत होने का दावा किया। हालांकि, वन विभाग के मुताबिक मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। वन विभाग की टीम ने रविवार को क्षेत्र के कटिघरा, कोल्हौरा, भगवानपुर ग्रंट, सीतारामपुर, जगन्नाथपुर, विशेश्वर दयालपुर, नरनी व बसारा गांव के निकट कॉम्बिग की है। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 20 ट्रैप कैमरे भी चेक किए हैं। बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिली है।


बच्चों की पढ़ाई बाधित, चारे का संकट गहराया
नरनी की घटना के बाद दहशतजदा 50 गांवों में जीवनशैली प्रभावित है। ग्रामीण शिवम, अजीत ने बताया कि खेती-किसानी ठप है। फसलें चौपट हो रही हैं। रामकिशोर व विवेक ने बताया कि डर की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। खेत जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। इससे मवेशियों के लिए चारे का संकट गहराने लगा है।



ताजा पगचिह्न नहीं मिले
वन विभाग की टीमों ने रविवार को भी कई गांवों के आसपास कॉम्बिग की है। इस दौरान कोई ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं। अभी तक बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। सभी टीमें लगातार बाघ को तलाश रही हैं।

- केएन भार्गव, वन क्षेत्राधिकारी महोली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed