फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 crore deposited in 22 thousand Jandhan accounts

22 हजार जनधन खातों में 10 करोड़ जमा

Fri, 25 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
10 crore deposited in 22 thousand Jandhan accounts
rupees
केंद्र सरकार के नोटबंदी के फरमान के बाद जनधन खातों में अचानक भारी मात्रा में रकम जमा हो गई। 22 हजार जनधन खातों में बीते 16 दिनों में 10 करोड़ रुपये जमा हो गए। अब रिजर्व बैंक ने इन खातों में जमा रकम का ब्योरा तलब किया है। इन खाता धारकों पर आयकर विभाग की गाज भी गिरना तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले की बैंकों में करीब 22 हजार खाता धारकों के जनधन खाते हैं। ये खाते खुलने के बाद अभी तक जीरो, 100 व 500 रुपये के आसपास बैलेंस था। पर नोटबंदी के बाद से इनमें तेजी से रकम जमा होने लगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जिले में कालाधन के जमाखोरों ने अपनी रकम सफेद करने के लिए इन खातों का इस्तेमाल किया है। स्टेट बैंक के मैनेजर अभय श्रीवास्तव ने बताया कि नोटबंदी के फरमान के बाद जनधन के खातों में तेजी से रकम जमा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों कैश की किल्लत है, इसलिए हर खाते से न्यूनतम कैश ही भुगतान किया गया है। इस संबंध में अभी आरबीआई के कोई निर्देश नहीं प्राप्त हुए हैं। एलडीएम सिद्धार्थो पाल ने बताया कि जिले में अनुमानित करीब 22 हजार की संख्या में जनधन खाते हैं। यह सच है कि नोटबंदी के फरमान के बाद इन खातों में तेजी से बड़ी रकम जमा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed