{"_id":"5ff1fe568ebc3e3f871b77a1","slug":"10-big-land-mafia-sitapur-news-lko5579942108","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 बड़े भू माफिया पर भी गिर सकती गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 बड़े भू माफिया पर भी गिर सकती गाज
विज्ञापन
बट्सगंज स्थित अहमद हुसैन उर्फ छन्नू के कॉम्पलेक्स को सील करवाते सिटी मजिस्ट्रेट।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। योगी सरकार अपराधियों के सफाए के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सीतापुर में प्रशासन की कार्रवाई और भी तेज हो गई है। नए साल के पहले दिन मुजीब अहमद और उसके भाइयों पर गैंगेस्टर लगाकर अगले दिन करोड़ों की संपत्ति पर सरकारी ताला लगाने वाली जिले की सरकारी मशीनरी के निशाने पर 100 से अधिक अपराधी और आ गए हैं। मुजीब और रमन साहनी जैसे लोगों की संख्या 10 के करीब है।
इससे पहले शहर के भू माफिया की लिस्ट में शामिल रमन साहनी की भी करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। अफसरों का दावा है कि पूरे जिले में अभी कई बड़े अपराधी हैं, जिन पर पुलिस की नजर है और जल्द ही इनके काले साम्राज्य पर पुलिस ताला लगा सकती है। फिलहाल, इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के अपराधियों के होश उड़ गए हैं।
22 सितंबर 2020 को शहर के निवासी भू माफिया रमन साहनी की अपराध से अर्जित करोड़ों की संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का संकेत दिया था। रमन साहनी पर शिंकजा कसने के बाद भू माफिया पर कार्रवाई की चर्चाएं और तेज हो गई थी, लेकिन गुजरते वक्त के साथ मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पर नए साल 2021 के साथ एसपी आरपी सिंह की बनाई गई रणनीति पर काम कर रही जिले की पुलिस ने 24 थानों में 101 अपराधियों पर गैंगेस्टर लगाने की बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन
शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बट्सगंज निवासी मुजीब अहमद, उनके भाई हसीन और छन्नू के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के अगले ही दिन डीएम विशाल भरद्वाज के आदेश पर प्रशासन ने गैंगेस्टर मुजीब की बट्सगंज स्थित आलीशान कोठी और उसके भाइयों की करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया। मुजीब और उनके गैंगेस्टर भाइयों पर जब्तीकरण की कार्रवाई के बाद जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया कि प्रशासन का अगला निशान कौन है।
अपराध से संपत्ति खड़ी करने वाले अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मच गया है। उनके होश उड़े हैं। पुलिस और प्रशासनिक सूत्रों की माने तो कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने छोटे-बड़े मिलाकर ऐसे 100 और लोगों को जिले में चिन्हित किया है, जो रडार पर हैं। पुलिस की माने तो मुजीब और रमन साहनी जैसे लोगों की संख्या 10 के करीब है। इनमें अधिकतर लोग शहर में ही रहते हैं। पुलिस के एक बड़े अफसर ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस की इन पर नजर है। निगरानी चल रही है। भरोसेमंद सूत्रों की माने तो ऐसे भू माफिया पर जल्द शिकंजा कस सकता है।
बड़ी कार्रवाई से गैंगेस्टर्स की उड़ी नींद
पूर्व ब्लॉक महोली मुजीब अहमद और उनके भाइयों पर गैंगेस्टर लगने के अगले ही दिन जब्तीकरण की बड़ी कार्रवाई को देखकर जिले के और गैैंगेस्टर्स की भी नींद उड़ गई है। वजह, नए साल के पहले दिन पुलिस ने जिन 101 लोगों पर गैैंगेस्टर की कार्रवाई की है, उसमें मुजीब, हसीन और छन्नू हैं, लेकिन 98 ऐसे और लोग हैं, जिन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है। सूत्रों की माने तो मुजीब और उनके भाइयों पर जिस तरह से प्रशासन ने शिकंजा कसा है। करोड़ों की संपत्ति जब्त की है, उसे देखकर जिले के सभी 98 और गैंगेस्टर्स की नींद उड़ गई है।
मुजीब के साथ ही हटने लगी होर्डिंग्स
गैंगेस्टर मुजीब अहमद पर बड़ी कार्रवाई के बाद उनके साथ होर्डिंग्स में नाम, फोटो छपवाकर रूतबा बढ़ाने वाले छुटभैया भी दहशत में आ गए हैं। ऐसे लोगों ने मुजीब के साथ की होर्डिंग्स को हटाना शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो पुराने सीतापुर में शनिवार रात तीन से चार होर्डिंग्स ऐसी लगी थी, जिनमें मुजीब की फोटो थी, लेकिन रातों-रात वे होर्डिंग्स पुराने सीतापुर से हटा दी गई हैं। रविवार को एक होर्डिंग्स लगी जरूर दिखी।
सील की कार्रवाई में खत्म हुई मोमबत्ती
शनिवार रात 11 बज रहे थे। एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित, एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, ईओ नगर पालिका गुरू प्रसाद पांडेय, शहर कोतवाल टीपी सिंह बट्सगंज स्थित मुजीब अहमद की कोठी के पास खड़े होकर उसकी और उसके भाई की संपत्तियों को सील कराने की कार्रवाई कर रहे थे। सील की कार्रवाई के दौरान प्रशासन के मोमबत्ती और माचिस ही खत्म हो गई। मोमबत्ती को माचिस से जलाकर सरकारी ताला लगाकर पुलिस सील की कार्रवाई करती है, इस बीच एक ठेला यहां से गुजर रहा था। पुलिस ने उसे माचिस ली और मोमबत्ती की व्यवस्था करके सील की कार्रवाई को आगे बढ़ाना शुरू किया।
अपराध से संपत्ति अर्जित करने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऐसे अपराधियों पर जिला प्रशासन की नजर है। नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी।
-विशाल भरद्वाज, डीएम
सरकार की मंशा अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं। कई और बड़े अपराधी पुलिस प्रशासन की नजर में है। ऐसे लोगों पर जल्द ही शिकंजा कसा जा सकता है।
- आरपी सिंह, एसपी