फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Singer's murder so painful, heart doctors shake

गायिका की इतनी दर्दनाक हत्या, डाक्टरों का दिल हिला

Sat, 09 Mar 2013 10:51 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 09 Mar 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
Singer's murder so painful, heart doctors shake
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गायिका का इतनी बेदर्दी से कत्ल कोई नर पिशाच ही कर सकता है। हैवानियत की हद पार करते हुए नाभी से लेकर गर्दन तक बुरी तरह चीर-फाड़ की गई और कई अंग गायब हैं। लाश को बोरे में लपेटकर नाले पर पाइप से टांग दिया गया। शव देख आम आदमी ही नहीं, पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के पैनल का भी दिल हिल गया। बस मुंह से एक  बात निकली कि यह तो बिटिया से भी हुई हैवानियत से भी कहीं ज्यादा है। हालात ये थे कि फोरेंसिक टीम भी कोई सबूत नहीं जुटा सकी।
विज्ञापन


गायिका हिना का था शव

गायिका हिना गुरुवार से लापता था। खोजबीन करते हुए परिजन रात करीब नौ बजे क्वारसी थाने गुमशुदगी की तहरीर देने पहुंचे। हिना के फूफा सुनील का आरोप है कि एसओ ने यह कहते हुए फटकार कर भगा दिया कि ऐसे कोई तहरीर लिखी जाती है ?  जाओ सुबह सही तरीके से तहरीर लिखवाकर लाना।
विज्ञापन


पुलिस की फटकार पर सुनील चुपचाप घर लौट आए और रिश्तेदारों में हिना की तलाश शुरू हुई। रात भर कोई खबर न लगी तो सुबह आठ बजे परिजन फिर क्वारसी पहुंचे। वहां बताया गया कि एक युवती की लाश गूलर रोड पर मिली है, जाकर देख लो। बस जब परिजन वहां पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि वह लाश किसी और की नहीं, उनकी हिना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फफकती रही हिना की बुआ
पोस्टमार्टम पर फफक फफक कर रोती हिना की बुआ ममता ने बताया कि वह छह माह की थी, जब मां का साया छिना। बाप अशोक ने दूसरी शादी कर ली तो उन्होंने उसे गले लगाया। खुद ममता भी दो बेटियों की मां है। मगर उसने हिना को बड़ी बेटी की तरह पाला। ममता की पालीमुकीमपुर निवासी बड़ी बहन का रिश्तेदार हरीओम शर्मा निवासी रजातऊ पालीमुकीमपुर अचलताल पर मोबाइल की दुकान करता है।

हिना शिकायत करती थी कि हरीओम फोन पर परेशान करता है। अक्सर शादी के लिए दबाव डालता है इसलिए उस पर हत्या का शक ज्यादा है। हिना को गायिकी का शौक लगा तो खुद ही प्रयास कर उसने देवी जागरण पार्टियों में भजन गाना शुरू किया। कई बार सम्मान भी मिला। बेटी पर फक्र होता था। डाई मेकर हिना के फूफा सुनील के आंसू भी नहीं थम रहे थे। एक ही बात कह रहे थे कि बेटी की तरह ही तो पाला था। इस खबर पर रोते बिलखते हिना के बाप पहुंचे।


अब हाथ पांव मार रही पुलिस
परिवार के शक पर क्वारसी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही सुबह ही गांव रजातऊ  से पुलिस ने हरीओम को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी पूछताछ में उससे कोई सबूत हाथ नहीं लगा है। मगर मोबाइल सर्विलांस के सहारे पुलिस कुछ सबूत जुटाने में सफल हुई है। माना जा रहा है कि मोबाइल सही करने का माहिर हरीओम पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed