फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Zombies with a hanging noose found

फंदे पर लटकती मिली लाश

Wed, 09 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Zombies with a hanging noose found
रेप के बाद दलित बालिका की गला दबाकर हत्या - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
पथरा। थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में बुधवार की देर शाम संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की फंदे से लटक कर मौत हो गई। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवा कर पीएम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी दिनेश कुमार बुधवार को गांव में मजदूरी करने गया था। पत्नी  इंद्रावती (25) घर पर दो बच्चों के साथ थी। ससुर गांव में ही लगने वाले बाजार में गए थे। दोनों बच्चे गांव में खेल रहे थे। पुत्र आदर्श जब घर लौटा तो इंद्रावती फंदे से लटक रही थी। सूचना पर अन्य परिजन व आस-पास के लोग भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फंदे से उतारना चाहा तो लोगों ने लाश को उतारने से रोक दिया।
विज्ञापन

देर शाम लड़की के पिता की मौजूदगी में शव को फंदे से उताकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।  वहीं बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव निवासी मृतका के पिता ने दमाद पर शराब पीकर आए दिन बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा कि दामाद की प्रताडना से बेटी तंग थी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामकवल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed