फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youth will train for employment

Siddharthnagar News: रोजगार के लिए प्रशिक्षित होंगे युवा, बताया जाएगा तरीका

Tue, 18 Jun 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
youth will train for employment
- सेवायोजन विभाग की ओर से महाविद्यालय में चलाया जाएगा विशेष अभियान
विज्ञापन


- एक-एक महाविद्यालय में जाकर लगाएंगे क्लास

- युवाओं को रोजगार और किस क्षेत्र में पढ़ाई करने पर कर सकेंगे तरक्की इसके बारे में देंगे टिप्स

- जिला सेवा योजना अधिकारी की टीम करेगी विद्यालय में जाकर युवाओं को प्रशिक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजगार और करियर बनने के बारे के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। किस क्षेत्र में बेहतर भविष्य है, इसके बारे में जानकारी मिलेगी। यह सब सेवायोजन विभाग की ओर से किया जाएगा। इनकी ओर से महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

सेवायोजन विभाग की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए समय-समय पर लिमिटेड कंपनियों को बुलाकर रोजगार मेले का आयोजन कराया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में युवा प्रतिभाग करते हैं और परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले युवाओं को तय राशि के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। अब सेवा योजन विभाग सीधे तौर पर पढ़ाई करने वाले युवाओं से जुड़कर उन्हें यह शिक्षा दी जाएगी कि किस क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में जाकर बच्चों को एकत्र करके कार्यशाला करेंगे। सबके रुचि को जानेंगे। इसके उनकी रुचि के हिसाब से पढ़ाई करने और कैसे उस लक्ष्य तक पहुंचेंगे इसके बारे में बताएंगे। यह अभियान जुलाई माह में विद्यालय खुलने के साथ शुरू हो जाएगा जो अनवरत जारी रहेगा। बीच- बीच में रोजगार मेले में भी बुलाया जाएगा कि बच्चे देख सकें कि साक्षात्कार कैसे होता है। कैसे सवाल पूछे जाते हैं। चयन किया जाता है सहित अन्य जानकारी। इस संबंध में जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों को करियर के बारे में जानकारी देने के लिए महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। जिसके जरिए उन्हें जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed