फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth will be added in universities and colleges also under the Chief Minister's Youth Entrepreneur

Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में भी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के तहत जोड़े जाएंगे युवा

Tue, 29 Jul 2025 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth will be added in universities and colleges also under the Chief Minister's Youth Entrepreneur
जिला उद्योग कार्यालय। संवाद
-टीम कैंप के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए करेगी जागरूक
विज्ञापन


-पांच लाख तक ब्याज मुक्त लोन को लेकर युवाओं को किया जाएगा जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार की सीएम युवा योजना के तहत अब महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के युवाओं को चिह्नित कर उन्हें इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेगी। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी बेरोजगारों को भी इस योजना में लाभान्वित किया जाएगा।

ऐसे लोगों को उन्हें चिह्नित कर योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज और बिना गारंटी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वो स्वरोजगार से जुड़कर दूसरों के लिए भी रोजगार का प्रबंध कर सकें। इस योजना से संबंधित ट्रेड में उन्हें पांच लाख रुपए तक का लोन और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे उनका स्टार्टअप या व्यवसाय सफल हो सकें।
विज्ञापन

इसके लिए जल्द ही टीम गठित करके अभियान चलाया जाएगा। योजना के माध्यम से लोन के लिए युवा आवेदन भी कर रहे है, जिनमें से कई युवाओं को इसका लाभ भी मिला हैं। इस योजना में बड़ी संख्या में महिलाएं, ओबीसी, एससी के युवाओं ने भी अपनी दिलचस्पी दिखा रही है और इसका लाभ भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केक मैन्युफैक्चरिंग, लॉन्ड्री, डिजिटल मार्केटिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, मिनरल वाटर प्लांट, टैटू स्टूडियो और सोलर पैनल इंस्टॉलेशन जैसे विविध क्षेत्रों में युवाओं ने स्वरोजगार शुरू किया है। जबकि कई युवा अपने स्वरोजगार को और बढ़ाने के लिए भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। अब जिले के महाविद्यालय में भी इस योजना से जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उद्योग उपयुक्त उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि युवाओं को इससे जोड़ने के लिए कई अभियान चलाया जा रह है। महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं को भी इससे जोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed