फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Association office-bearers met the former minister regarding the issues faced by ARPs

Siddharthnagar News: एआरपी की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री से मिले एसोसिएशन के पदाधिकारी

Thu, 17 Sep 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Association office-bearers met the former minister regarding the issues faced by ARPs
- डॉ. सतीश द्विवेदी ने बीएसए से फोन पर वार्ता कर निर्धारित दायित्व के अनुसार कार्य लेने को कहा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एआरपी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी से उनके आवास पर मुलाकात की। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश समेत एआरपी के समक्ष आ रही समस्याओं की जानकारी दी।
मामले का संज्ञान लेते हुए डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बीएसए शैलेश कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर जारी आदेश के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एआरपी से उनके निर्धारित कार्य और दायित्व के अनुरूप ही कार्य लिया जाना चाहिए। उनके मूल शैक्षिक एवं अकादमिक दायित्वों के अतिरिक्त निरीक्षण संबंधी कार्य नहीं लिया जाए। उन्होंने संबंधित आदेश में आवश्यक संशोधन करने को भी कहा।
विज्ञापन

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि सेवा शर्तों के विपरीत किसी कार्य के लिए एआरपी को बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि एआरपी साथियों के हितों की सुरक्षा के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन श्रीवास्तव, महामंत्री अनंतदीप यादव, कोषाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव, रितेश बहादुर सिंह, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed