{"_id":"6aac29e8974421715b0e7e3c","slug":"siddharthnagar-news-sp-protests-against-unannounced-night-time-power-cuts-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164759-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रात की अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रात की अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सपा का प्रदर्शन
Thu, 17 Sep 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
- बांसी विधानसभा क्षेत्र के कई सब-स्टेशनों से आपूर्ति बाधित होने का लगाया आरोप
बांसी। बांसी विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद बिजली निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर रात में हो रही कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि बांसी तहसील, खेसरहा, खैरटिया, पथरा, बांसी ग्रामीण, मरवाटिया और महरवाजोत समेत क्षेत्र के विभिन्न सब-स्टेशनों से विशेषकर रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
कमाल अहमद खान ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और नगर क्षेत्रों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी है लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने जनहित में अघोषित कटौती तत्काल बंद कर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान रियाज खान, अजीजुल्लाह, नसीम, सिद्धार्थ प्रजापति, सम्भू यादव, राजू विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।