{"_id":"65de4d7dbcbcc2e42c0dc575","slug":"youth-who-came-to-wedding-procession-dies-in-suspicious-conditionyouth-who-came-to-wedding-procession-dies-in-suspicious-condition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113521-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बरात आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बरात आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत
Wed, 28 Feb 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के चित्तापुर गांव में रविवार की रात बरात आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। अचानक हुई युवक की मृत्यु से मांगलिक कार्यक्रम का माहौल गमगीन हो गया। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक श्रावस्ती जिले का निवासी था।
क्षेत्र के चित्तापुर गांव निवासी मंगरू के बेटी शिंपी की शादी श्रावस्ती जिले के लालपुर निवासी अन्नू के पुत्र अंकित से तय थी। लड़की की मां सुनीता ने बताया कि रविवार को बरात आई थी। इसी बरात में राजेश (20) साहनी उर्फ सोनू निवासी रामनगर कुंडा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती भी बाइक से आया था। गांव के पूरब बाग में बरात रुकने का इंतजाम था, रात में खाना खाने के बाद सभी बराती यहीं सो गए। सुबह हुई तो चाय नाश्ते के लिए लोगों को जगाया जाने लगा। इसी बीच बराती व घराती सोनू को भी जगाने लगे तो वह नहीं उठा। शरीर में कोई हरकत न होता देख लोग अनहोनी की आशंका के बीच उन्हें बिस्तर से बाहर निकाला तो पाया कि पूरा शरीर अकड़ गई है। आनन-फानन में लोग सोनू को घर ले जाने लगे। तभी किसी ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दे दी। परिजनों को सूचित करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी एसओ चंद्रभान मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सदर पुलिस ने पीएम कराया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।