फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youth polled

Siddharthnagar News: लोकतंत्र के उत्सव को युवा मतदाताओं का सलाम

Sun, 26 May 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 May 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
youth polled
फोटो-
विज्ञापन

पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखा उत्साह

युवा मतदाता बोले-सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार के लिए पहला वोट

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वह बूथों पर अलग ही दिख रहे थे। उनके अंदर जोश और उमंग दिख रहा था। लोकतंत्र के इस उत्सव को मतदान करके युवा मतदाताओं ने सलाम किया। युवा मतदाताओं ने बेबाकी से बात करते हुए कहा कि उनका पहला वोट राष्ट्र सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और तरक्की के लिए किया है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से बातचीत की एक रिपोर्ट।

---

सबसे पहले बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उसके बाद ही दूसरा काम किया है। लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान किया, बहुत खुशी मिली है। वोट डालने का सपना पूरा हो गया है। हमारे वोट से एक मजबूत सरकारी बनेगी।
विज्ञापन


-विशाल कुमार, युवा मतदाता

---

शिक्षा देश का भविष्य है। ऐसे में शिक्षा का बढ़ावा देने के लिए जरूरी है, स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाए। मुझे पहली बार वोट देगा बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-खुशी गौतम, युवा मतदाता ने कहा

---

लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान किया है। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए हमने अपना मतदान किया है। ग्रेजुएशन के बाद युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। आशा करती हूं नई सरकार बनने के बाद युवाओं का बेहतर भविष्य होगा।

-प्रमिला भारती, युवा मतदाता

---

स्वस्थ समाज ही समृद्ध देश का निर्माण कर सकता है। इसलिए जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के लिए पहली बार मतदान कर अपना फर्ज निभाया है, अब सरकार की बारी है।

-गोपाल, युवा मतदाता

---

पहली बार मतदान किए हैं, परिवार को बचपन से ही मतदान करते हुए देखते आ रहे हैं। अब खुद मतदान करने का अवसर मिला बहुत अच्छा लगा। सरकार बनाने मेें हमारा एक मत अहम होगा।

-सना, युवा मतदाता, लोटन

---

मतदान के अधिकारी का प्रयोग करके अच्छा लगा। राष्ट्र को मजबूत बनाने में एक मजबूत सरकार की जरूरत है। जिसमें युवाओं की सहभागिता बहुत ही जरूरी है। हमने वोट करके सहभागिता दी है।

-सुभदा गौंड, युवा मतदाता शोहरतगढ़
---

राष्ट्र सुरक्षा की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है, पहली बार मतदान का अधिकार मिला। राष्ट्र के नाम मतदान किया है, जिससे एक मजबूत सरकार बने और राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर कार्य करे।

-आदित्य, युवा मतदाता शोहरतगढ़
---

मतदान सभी को करना चाहिए, मतदाता की ऐसी शक्ति है जो एक नए सरकार का निर्माण करती है। ऐसे पहले से सुनते आ रही हूं। पहली बार अवसर मिला। राष्ट्र के नाम मतदान किया है।

-कुमारी सरिता, युवा मतदाता बिस्कोहर
---

जबसे मतदाता सूची में नाम आया था, मतदान की तारीख का इंतजार था। सूची में नाम आने की खुशी थी। मतदान किया तो बहुत अच्छा लगा। लगा कि हम भी देश के जिम्मेदार नागरिक हैं।

-साधना मौर्या, बिस्कोहर
---

लोकतंंत्र को मजबूत बनाने में मतदान अहम है, यह शुरू से ही परिवार के लोग और वरिष्ठों से चर्चा में सुनती थी। लेकिन आज उस अधिकार का प्रयोग करने अवसर मिला, बहुत ही अच्छा लगा। हमारे वोट से एक अच्छी सरकार बनेगी।


-अराधना मौर्य, बिस्कोहर
---

देश और यहां पर निवास करने वाले देशवासियों के हित में काम हो इसके लिए मेरा पहला वोट पड़ा है। एक स्वच्छ और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए कार्य करने वाली सरकार बनाने के लिए मतदान किया हूं, इससे बहुत ही अच्छा लगा।

-नीरज भारत, शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed