फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth murdered in attack with an iron rod

Siddharthnagar News: लोहे की रॉड से हमला कर युवक की हत्या

Wed, 28 Oct 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered in attack with an iron rod
लोटन चौराहे पर सड़क जाम करके प्रदर्शन करते परिजन। संवाद
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव के पास बुधवार दोपहर लोहे की रॉड से हमला कर भोलू गौड़ उर्फ शिवा (23) की हत्या कर दी गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर लोटन-कोल्हुई मार्ग पर करीब दो घंटे जाम लगाया। अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

खखरा निवासी भोलू गौड़ दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से घर से निकला था। परिजनों के अनुसार, वह बेलौहा गांव के पास जंगल के निकट पहुंचा था, तभी गांव निवासी अभिलाष उपाध्याय ने कथित तौर पर पीछे से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे भोलू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की मां उर्मिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि चार दिन पहले हुए विवाद की रंजिश में उनके बेटे पर हमला किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दो घंटे जाम रहा लोटन-कोल्हुई मार्ग
युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महराजगंज-सिद्धार्थनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। शाम करीब चार बजे शुरू हुआ जाम एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान के समझाने के बाद करीब छह बजे समाप्त हुआ। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-----------
शराब को लेकर विवाद की भी चर्चा
ग्रामीणों के अनुसार, बेलौहा गांव में कथित तौर पर अवैध शराब की बिक्री को लेकर विवाद होते रहते थे। रविवार को भी इस संबंध में विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
-------
पांच माह पहले हुई थी शादी
भोलू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों के मुताबिक, उसकी शादी इसी साल 14 मई को हुई थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, उसकी पत्नी गर्भवती भी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

कोट
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
- विश्वजीत सौर्यान, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed