{"_id":"6ae23f9fbc9e23ed1c00b956","slug":"questions-raised-over-food-quality-teachers-express-displeasure-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167238-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भोजन की गुणवत्ता पर सवाल, शिक्षकों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भोजन की गुणवत्ता पर सवाल, शिक्षकों में नाराजगी
विज्ञापन
बांसी। महामाया पॉलिटेक्निक बांसी में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने और निर्धारित दर के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
शिक्षकों का आरोप है कि प्रति थाली 200 रुपये की दर से भुगतान की चर्चा के बावजूद उन्हें ठंडी सब्जी, निम्न गुणवत्ता का चावल और मटर की दाल परोसी जा रही है। उनका कहना है कि आलू-गोभी की सब्जी में गोभी भी ठीक से नजर नहीं आती। शिक्षकों ने भोजन परोसने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक की प्लेटों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई है।
प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक अवधेश चंद्र मिश्र, नवनीत पांडेय, राहुल कुमार, यशवंत शुक्ल, दिव्य प्रकाश, अशोक, वीरेंद्र प्रताप सिंह, श्रवण कुमार और सदानंद सहित अन्य शिक्षकों ने भोजन व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित दर और वास्तविक खर्च की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
मामले में एसडीएम विश्व मित्र सिंह ने बताया कि एक दिन भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद व्यवस्था में सुधार किया गया है। तहसीलदार भी प्रतिदिन वहीं भोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि अब भी कोई गड़बड़ी है तो फीडबैक लेकर व्यवस्था को और बेहतर कराया जाएगा।