फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uproar over removal of interlocking tiles for CC road construction

Siddharthnagar News: सीसी रोड के लिए इंटरलॉकिंग उखाड़ने पर हंगामा

Thu, 29 Oct 2026 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Uproar over removal of interlocking tiles for CC road construction
शोहरतगढ़। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात सुभाष नगर में मंगलवार देर शाम पुरानी इंटरलॉकिंग सड़क उखाड़कर सीसी रोड बनाने को लेकर विवाद हो गया। पूर्व चेयरमैन के पुत्र सौरभ गुप्ता ने इसका विरोध किया। एसडीएम रवीश कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीएम ने मोहल्ले के लोगों से सड़क निर्माण को लेकर उनकी राय जानी। इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति ने आपत्ति नहीं जताई। वहीं, सौरभ गुप्ता ने पुरानी इंटरलॉकिंग सड़क दोबारा बनवाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल से निर्माण कार्य की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि नियमानुसार यहां सीसी रोड का निर्माण कराया जाना है। रामचंद्र चौराहे से नीलम मोबाइल की दुकान तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क करीब 10 साल पुरानी है और जर्जर हो चुकी है। बोर्ड की बैठक में इसके निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ था। उपलब्ध धनराशि से सड़क का करीब आधा काम पहले कराया जा चुका है। दूसरी किस्त में मिली धनराशि से शेष हिस्से का निर्माण कराया जाना है। इसी के तहत पुरानी इंटरलॉकिंग हटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सौरभ गुप्ता को बताया कि निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता की जांच की जाती है। यदि कहीं अनियमितता मिलती है तो इसकी शिकायत की जा सकती है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम रवीश कुमार गुप्ता ने बताया कि विवाद को शांत करा दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed