{"_id":"669c257b389c9c9da8047e9a","slug":"youth-injured-in-bull-attack-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121122-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांड के हमले में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांड के हमले में युवक घायल
Sun, 21 Jul 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
महदेवा बाजार। सदर ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा गांव में सांड का आतंक है। शुक्रवार देर रात युवक को हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सेमरा निवासी मेराज खां रात लगभग 11 बजे अपने घर पर खड़ी दो बाइक के बीच में खड़े सांड को देखा बाइक न गिरे इसलिए मेराज सांड को भगाने पहुंच गए। सांड ने देखते ही हमला कर दिया। मेराज जबतक कुछ समझ पाते तब तक सांड ने मेराज को पटक दिया। मेराज के चिल्लाने पर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे तब जाकर सांड भागा। यदि सांड को नहीं पकड़ा गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी प्रीती गुप्ता ने बताया कि इसकी सूचना बीडीओ के दे दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन