फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth getting trapped through online games, are placing bets after reaching Nepal from India

Siddharthnagar News: ऑनलाइन गेम के जरिए फंस रहे युवा, भारत से नेपाल पहुंचकर लगा रहे दाव

Thu, 21 Nov 2024 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth getting trapped through online games, are placing bets after reaching Nepal from India
सोनौली। ऑनलाइन गेमिंग के जरिये जुए का धंधा अब नेपाल में भी शुरू हो गया है। नेपाल पहुंच कर भारतीय युवा इसमें फंस जा रहे हैं। युवाओं को पहले ऑनलाइन गेम खेलने का लालच देकर उन्हें जुए की तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इसकी खुफिया जानकारी के बाद नेपाल पुलिस ने भैरहवां से 14 भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन गेम बनाने वाले सट्टा कारोबारी मोबाइल एप और व्हाट्सएप के जरिये लोगों तक गेम पहुंचा रहे थे। इसे जीतने पर गिफ्ट या नकद धनराशि देने का ऑफर दिया जा रहा है। एन्ड्रायड फोन सपोर्टेड गेम में सबसे ज्यादा संलिप्तता युवा वर्ग की है, जो ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में फंसकर समय और पैसा दोनों गंवा रहे थे। फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर मोबाइल से मोबाइल पर ही खेले जाने वाले इस खेल में हजारों लोग रोजाना बर्बाद हो रहे हैं। पुलिस ने जानकारी मिलते ही सर्विलांस और खुफिया विभाग की मदद से इन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

यह धंधा नेपाल सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को ऑनलाइन गेम या जुआ बर्बादी की गर्त में धकेल रहा है। ऑनलाइन जुआ खेल कर जल्द ही लखपति या करोड़पति बन जाएंगे। इस चक्कर में वो सारा काम धंधा छोड़ कर पागलों की तरह गेम के पीछे ही लगे रहते हैं। ये जुआ विभिन्न गेमों के नाम पर ऑनलाइन चलाया जा रहा है। ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाकर कंपनियां युवाओं और बच्चों में जुआ खेलने की लत लगा रही है जिसके कारण नेपाल ही नहीं भारत से भी सैकड़ों युवक नेपाल पहुंच कर आनलाइन जुए को खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक व्हाट्सएप के माध्यम से टाइगर ग्रुप, शिव ग्रुप, विनायक ग्रुप और अन्य खेलों जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, घुड़दौड़ और अन्य खेलों में एलडीसाई एक्सचेंज, ऑल पैनल, ऑल पैनल 777, सैफ्रन जैसी वेबसाइटों से अवैध रुप से ऑनलाइन सट्टेबाजी (जुआ) का संचालन करते थे।

इसके साथ ही ताज007, क्लासिकएक्ससीएच99, गोएक्ससीएच9 आदि ऐसे ऑनलाइन जुए एप की मदद से गुमराह किया जाता था। डीएसपी नवीन पौडेल ने बताया कि नेपाल में यह गेम प्रतिबंधित है। 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजस्व अनुसंधान की टीम पूछताछ कर रही है।

---------------------------------

ऐसे लगा रहे ऑनलाइन गेमिंग की लत
ऑनलाइन गेम के जरिए जुआ खेलने का धंधा नेपाल के घरों तक पहुंच गया है। ऑनलाइन जुआ का धंधा करने वाले युवाओं को मोबाइल एप के जरिये गेम खेलने की आइडी बनाकर देते हैं। फिर प्वाइंटों में गेम चलता है। गेम के जरिये जुआ खेलने वाले युवा एक रुपये में एक प्वाइंट खरीदते हैं, जो उनके मोबाइल एप में रहता है। लत लगने के कारण प्वाइंट हारने पर युवा फिर रुपये खर्च कर प्वाइंट खरीदने को विवश हो जाता है। अपना पैसा वापस पाने के चक्कर मे लाखो रुपये बर्बाद हो जाते हैं। खास बात यह है कि प्वांट की रकम एक से पांच रुपये ही रखी जाती है जिसके कारण लोग आसानी से फंस जाते हैं।

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed