{"_id":"6a64f70aa889fb73940f2b9e","slug":"youth-from-bansi-area-injured-in-pune-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-161821-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुणे में घायल हुआ बांसी क्षेत्र का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुणे में घायल हुआ बांसी क्षेत्र का युवक
Sat, 25 Jul 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
पथरा। बांसी कोतवाली क्षेत्र के फुलवापुर गांव निवासी एक युवक महाराष्ट्र के पुणे में संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर हथौड़े और किसी नुकीली वस्तु से वार किए जाने की बात सामने आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से लखनऊ लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, फुलवापुर निवासी बंटी लाल (40) पुत्र अदरफी पुणे में भंगार का काम करता है। परिजन के मुताबिक, वह बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गया।
उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी है। परिजनों ने घटना को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताया है, जो पुणे में बंटी लाल के साथ रहता था। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद