{"_id":"5fdb8afe8ebc3e40fd314627","slug":"youth-dies-from-corona-two-new-infected-found-siddharthnagar-news-gkp3772552181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से युवक की मौत, दो नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से युवक की मौत, दो नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से युवक की मौत, दो नए संक्रमित मिले
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लखनऊ पीजीआई में भर्ती एक युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। दो नए संक्रमित पाए गए। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि के बाद दोनों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 3952 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 3860 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 44 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 51 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में मुताबिक लखनऊ पीजीआई में भर्ती नौगढ़ ब्लॉक के परसाशाह आलम निवासी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले। इसमें नौगढ़ ब्लॉक के आजाद नगर में एक संक्रमित मिला। भनवापुर ब्लॉक के फत्तेपुर गांव में एक संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो नए संक्रमित मिले। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।