फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies due to tractor-trolley overturning, one injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, एक जख्मी

Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to tractor-trolley overturning, one injured
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव के पास बुधवार की रात परसपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी प्रभुनाथ (20) अपने साथी लोकेंद्र के साथ परसपुर की ओर ट्रैक्टर से जा रहे थे। अभी वह क्षेत्र के मुड़िला गांव से परसपुर को जाने वाले रास्ते पर मुड़े ही थे कि दूसरी तरफ से एक बाइक आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक हड़बड़ा गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटते हुए बांध से नीचे चला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रभुनाथ को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि परसपुर गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण चल रहा, जहां प्रभुनाथ मजदूरी करते थे। बुधवार को भी वह निर्माण कार्य से संबंधित सामान लेने के लिए ट्रैक्टर- ट्रॉली से गए थे। एसओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर परीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर अतिक्रमण बना हादसे का कारण
बुधवार की रात हुए हादसे का कारण लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण को माना जा रहा है। ग्रामीण विक्रम, निसार, नियाज, रियाज, सुरेश, रहीस, नोहर, संतबली, काशी आदि ने बताया कि परसपुर गांव को आने के लिए बांध पर रास्ता बना हुआ है, जिसे मुड़िला गांव के पास मोड़ पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर अपनी झोपड़ियां बना ली हैं। इससे भारी वाहनों के गांव में आने के लिए खतरा बना रहता है। यहीं नहीं, बाहर पढ़ने वाले बच्चों की गाड़ियां भी मोड़ पर अतिक्रमण के कारण गांव में नहीं आ पाती हैं, जिससे बच्चों को लगभग दो किमी पैदल जाने के बाद वाहन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed