{"_id":"669418f103d6ad2ee801f69a","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120812-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: करंट की चपेट में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: करंट की चपेट में युवक की मौत
Sun, 14 Jul 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के खुनुवां गांव निवासी रामबृक्ष (22) पुत्र दशरथ उर्फ रुदल रविवार सुबह घर में पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रहे थे कि प्लग की पिन में अंगुली छू गई। जिससे उन्हें तेज झटका लगा और ठीक पीछे दिवाल में जा टकराये। टकराने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। जिला मुख्यालय से निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घर में मां के अलावा उनकी गर्भवती पत्नी है। रामबृक्ष, सदाबृक्ष, व जय प्रकाश तीन भाई हैं। संवाद