फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies after drowning in Dahar Tal

Siddharthnagar News: डहर ताल में डूबने से युवक की मौत

Tue, 07 Apr 2026 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after drowning in Dahar Tal
बांसी। कस्बे के पटेलनगर वार्ड स्थित डहर ताल में मंगलवार सुबह 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को ताल से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान विष्णु गौतम (35) पुत्र स्वर्गीय राम आसरे, निवासी ग्राम प्रतापपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि, विष्णु सुबह करीब 8:30 बजे चाय पीकर घर से निकला था।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक ने लगभग एक माह पूर्व अपनी पैतृक जमीन बेच दी थी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। विष्णु अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्रियां, पत्नी और मां को छोड़ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed