फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies after being hit by vehicle, one injured

Siddharthnagar News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, एक जख्मी

Tue, 12 Dec 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by vehicle, one injured
- बस्ती-सिद्धार्थनगर की सीमा पर स्थित आमी नदी घाट के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भारतभारी। सिद्धार्थनगर-बस्ती सीमा पर स्थित आमी नदी घाट के पास मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची बस्ती के सोनहा थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बढ़नी कोल्ड स्टोरेज गांव निवासी अब्दुल रहीम (40) मंगलवार की दोपहर बाइक से अपने साले के बेटे मोहम्मद तबरेज (17) को बैठकर रुधौली थाना क्षेत्र के मेवाडिया गांव जा रहा था। अभी वह सिद्धार्थनगर की सीमा क्राॅस करके बस्ती की सीमा में प्रवेश करने वाले थे कि आमी नदी घाट के निकट बस्ती की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अब्दुल रहीम की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा तबरेज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे बेंवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सोनहा थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed