{"_id":"6af4c2f9640d0f94e70252d1","slug":"young-mans-body-found-in-house-suspected-to-be-two-days-old-siddharthnagar-news-c-7-gkp1046-1515591-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर में मिला युवक का शव, दो दिन पुराना होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर में मिला युवक का शव, दो दिन पुराना होने की आशंका
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में बुधवार सुबह 22 वर्षीय धर्मेंद्र दुबे का शव घर में मिला। शव की स्थिति और उससे आ रही दुर्गंध के आधार पर उसके दो दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब सात बजे धर्मेंद्र के घर का चैनल गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर लोगों को संदेह हुआ। अंदर शव मिलने पर पुलिस और परिजन को सूचना दी गई। घटना के समय युवक घर में अकेला था। पारिवारिक विवाद की भी चर्चा है। धर्मेंद्र बाहर रहकर मजदूरी करता था।
दिवाली की छुट्टी में गांव आया था। उसके माता-पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। धर्मेंद्र अविवाहित था। उसका बड़ा भाई संदीप (31) मृतक आश्रित कोटे से रेलवे में नौकरी करता है, वह गांव में नहीं रहता है।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने मौके से विभिन्न नमूने एकत्र किए। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।्