{"_id":"6a63a371c7ad2e2f370aa4f8","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-while-crossing-railway-tracks-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161747-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Fri, 24 Jul 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के गौहनिया के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी बलराम चतुर्वेदी के पुत्र लालबाबू चतुर्वेदी (35) शुक्रवार सुबह साइकिल से अपने रिश्तेदार के घर संतोरा जा रहे थे। गौहनिया के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चिल्हिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
चिल्हिया थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।