{"_id":"5ffb2b5e8ebc3e30960c4c82","slug":"youth-died-in-road-accident-01-siddharthnagar-news-gkp380358925","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्कस देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्कस देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
मृतक, मोहित (फाइल फोटो) (संवाद न्यूज एजेंसी)
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सर्कस देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
मोहाना थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के युवक की महराजगंज में मौत
मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। सर्कस देखने के लिए घर से निकले कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के चैनपुर चौराहा निवासी मोहित की महराजगंज जनपद लक्ष्मीपुर के पास लाश मिली। सड़क हादसे में उसकी मौत की बात सामने आ रही है। वहीं, बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोल्हुई थाने की पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के चैनपुर चौराहा निवासी मोहित (18) सुरेंद्र शनिवार देर शाम क्षेत्र के ही पकड़िहवा गांव में चल रहे सर्कस को देखने के लिए बाइक से निकला था। ग्रामीणों के मुताबिक मोहित तीन लोगों के साथ पकड़ीहवा में सर्कस देखने पहुंचा था। कुछ देर बाद ही साथियों के साथ चला गया। परिजनों के मुताबिक घर पर भी नहीं लौटा। देर रात में कोल्हुई थाना से मोहाना थाना पर फोन से दुर्घटना की जानकारी मिली। मोहाना पुलिस ने घटना की जानकारी कपिलवस्तु कोतवाल को दी कि मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। कपिलवस्तु कोतवाल ने मोहित के घरवालों को उसकी सूचना दी। मोहित की महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्टेशन के पास अज्ञात वाहन से दुर्घटना हो गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। छोटे बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सुबह से गांव के लोगों के घर पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। मोहित पकड़िहवा से लक्ष्मीपुर कैसे पहुंचा, वहां क्यों गया और किसके बुलाने पर गया यह सभी सवाल खड़ा हो रहे हैं।