{"_id":"6ae23ae62ca1b28841077bf7","slug":"youth-arrested-on-charges-of-raping-a-minor-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167229-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
लोटन। नाबालिग को जबरन घर से ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पड़ोस में रहने वाले फिरोज के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले नाबालिग की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप था कि युवक उनकी बेटी को जबरन घर से ले गया और दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लोटन-ठोठरी मार्ग पर बिजली स्टेशन के पास खड़ा है और नेपाल भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, आरक्षी सौरभ सिंह, बलराम और नीरज कुमार मौजूद रहे।