{"_id":"6ac7e48bb261b41ad80a08a4","slug":"youth-arrested-for-smuggling-mobile-accessories-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166063-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मोबाइल एसेसरीज की तस्करी करते युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मोबाइल एसेसरीज की तस्करी करते युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
लोटन(सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोटन पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को एक युवक को मोबाइल एक्सेसरीज के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 204 डेटा केबल, 33 एडाप्टर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामद सामान के संबंध में कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई के लिए आरोपी को कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, हरिवंशपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ एसएसबी की सीमा चौकी भुसौला अदाई के जवानों के साथ सीमा क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम बड़हरा के पास नेपाल जाने वाली पगडंडी पर एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से मोबाइल एसेसरीज बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान बुद्धिसागर पुत्र रामबृक्ष निवासी बरगदवा उर्फ गन्वरिया, थाना सोनौली, महराजगंज के रूप में हुई।
कार्रवाई करने वाली टीम में एसएसबी निरीक्षक जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जीडी प्रेमजीत कुमार, आरक्षी जीडी उमेश कुमार और सुनील कुमार तथा लोटन थाने के हेड कांस्टेबल कन्हैया यादव और कांस्टेबल आशुतोष कुमार शामिल रहे।