फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth and teenager died in separate road accidents

Siddharthnagar News: अलग-अलग सड़क हादसे में युवक और किशोर की मौत

Wed, 27 Dec 2023 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 27 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Youth and teenager died in separate road accidents
शोहरतगढ़ और इटवा थाना क्षेत्र में हुआ ट्रक हादसा
विज्ञापन

विद्यालय से घर जाते हुए ट्रक की चपेट में आया 16 साल का छात्र

सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को अलग अलग स्थानों पर हुए ट्रक हादसे में एक युवक और किशोर की मौत हो गई। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक और इटवा थाना क्षेत्र में 16 साल के छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जिला अस्पताल जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के महथा मोड़ के एनएच 730 पर बुधवार शाम 4 बजे ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
क्षेत्र के पतियापुर मकरौड निवासी राजेश यादव (26) पुत्र बृजलाल यादव बाइक चलात हुए महथा बाजार खाद की दुकान से दो बोरी यूरिया खरीदकर वापस आ रहा था। जैसे ही वह महथा लिंक रोड से शोहरतगढ़ से बढनी जाने वाले हाईवे पर चढ़ा, वैसे ही शोहरतगढ़ की तरफ से आ रजा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक राजेश यादव दो भाई हैं, उसका बड़ा भाई अशोक मुंबई रहता है। मृतक राजेश घर में छोटा था। इसके पिता बृजलाल पुत्र की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर दहाड़ मारकर रोने लगे। इस दौरान गांव के लोगो ने उन्हें ढांसस बधा रहे थे। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। ट्रक चालक को पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटवा प्रतिनिधि के अनुसार इटवा थाने के ग्राम चौखड़ा में बुधवार दोपहर 3 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर स्थिति में उसे डुमरियागंज में स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय बस्ती ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पिता के चार संतानों में अकेला सबसे बड़ा पुत्र था।

इटवा थाने के ग्राम डेगहाजोत कस्तूरी निवासी इन्द्रजीत पुत्र राम निवास (16) ललिता इंटर काॅलेज चौखड़ा से पढ़कर घर की तरफ वापस जा रहा था। अभी वह चौखड़ा डुमरियागंज मार्ग पर पहुंचा ही था कि सामने से डुमरियागंज की तरफ से आ रहा अंडा लदे ट्रक की चपेट में आ गया। इस सम्बन्ध में एसओ सन्तोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में ट्रक को अभिरक्षा में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed