फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   young man killed in road accident at siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: पत्नी को ससुराल छोड़ बहन से मिलने गया युवक, वापसी में हादसे का हुआ शिकार और चली गई जान

Fri, 14 Jul 2023 05:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Jul 2023 05:32 PM IST
सार

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक बलरामपुर जपनद के गैसड़ी थाना क्षेत्र सिहमुहानी गांव निवासी था। मृतक सुबह में पत्नी को ससुराल छोड़कर बहन से मिलने के लिए गया था।

विज्ञापन
young man killed in road accident at siddharthnagar
मृतक सुशील कुमार ओझा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में इटवा थाना क्षेत्र के इटवा- बिस्कोहर मार्ग पर स्थित गनविया मोड़ पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक बलरामपुर जपनद के गैसड़ी थाना क्षेत्र सिहमुहानी गांव निवासी था। मृतक सुबह में पत्नी को ससुराल छोड़कर बहन से मिलने के लिए गया था। लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत से तीन घरों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


बलरामपुर जनपद के गैसड़ी थाना क्षेत्र के सिहमुहानी गांव निवासी सुनील कुमार ओझा (33) पत्नी वंदना के साथ बृहस्पतिवार सुबह जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर पांडेय गांव में आया था। बताया जा रहा है कि यहां उसने पत्नी को छोड़ दिया और इटवा थाना क्षेत्र के नेबुहवा गांव में बहन से मिलकर आने की बात कहकर निकल गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: MMMUT की आराध्या को गूगल में मिला 52 लाख का पैकेज, कंप्यूटर साइंस में बीटेक की हैं छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन के यहां से वह रात में ससुराल के लिए निकला था। अभी वह इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर स्थित गनवरिया मोड़ पर पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed