{"_id":"6ae0e601856eb43e710693a7","slug":"siddharthnagar-news-waiting-25-years-for-a-paved-road-two-kilometer-stretch-in-a-dilapidated-state-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167191-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 25 साल से पक्की सड़क का इंतजार, दो किलोमीटर रास्ता बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 25 साल से पक्की सड़क का इंतजार, दो किलोमीटर रास्ता बदहाल
Tue, 27 Oct 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के एकड़ेगा भावपुर के टोला हतवा से निकलकर शहीद भगत सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय स
- स्कूल के बच्चों और राहगीरों को हो रही परेशानी, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
चिल्हिया। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एकड़ेगा भावपुर ग्रामसभा के टोला के लोग 25 साल से बुनियादी सुविधा के लिए परेशान हैं। हतवा से शहीद भगत सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय सुकडर होते हुए मस्जिदिया, पिपरी और पकड़ी बाजार के रास्ते शोहरतगढ़ तहसील को जाने वाली करीब दो किलोमीटर सड़क बदहाल है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, इन ढाई दशकों में इस मार्ग पर केवल मिट्टी डालने का काम कराया गया है। आज तक खड़ंजा, इंटरलॉकिंग या पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इससे सबसे अधिक दिक्कत स्कूल के बच्चों को होती है। बरसात में कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। वहीं, व्यापारियों और तहसील व बाजार आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। हतवा, भावपुर, डूबेडीह, यादवडीह और सुकडर सहित आसपास के गांवों के लोगों के लिए यह मार्ग काफी उपयोगी है। सड़क नहीं बनने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दो से तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
राकेश मौर्य, नंदू, ओमप्रकाश, गोली, प्रकाश, करन, कपिल, सूरज, राजू, नंदकिशोर, गम्मी, तुल्ले, हरीशचंद, मधुर श्याम, बधिराम और साधु सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बोले लोग
हतवा से शोहरतगढ़ तहसील को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। इस पर आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- राकेश मौर्य, निवासी सुकडर
पिछले 25 वर्षों से सड़क पर केवल मिट्टी डालने का काम हुआ है। खड़ंजा या इंटरलॉकिंग तक नहीं कराई गई। जनप्रतिनिधियों ने भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
- प्रह्लाद वरुण, निवासी हतवा
इस संबंध में बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर सड़क को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा और निर्माण कार्य कराया जाएगा।