{"_id":"6ae1a0e6d687a023180b91ea","slug":"nepal-police-seize-over-68-kg-of-silver-jewellery-from-bihar-youth-hand-him-to-customs-office-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: नेपाल में बिहार के युवक से 68 किलो चांदी के आभूषण बरामद, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: नेपाल में बिहार के युवक से 68 किलो चांदी के आभूषण बरामद, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद
Wed, 28 Oct 2026 12:46 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:46 PM IST
सार
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब बरामद चांदी के आभूषणों के स्रोत और उनके परिवहन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आभूषण कहां से लाए गए थे। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि उनके परिवहन के लिए जरूरी सीमा शुल्क संबंधी औपचारिकताएं पूरी की गई थीं या नहीं।
विज्ञापन
बरामद चांदी के आभूषण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेपाल की राजधानी काठमांडू में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 किलो से अधिक चांदी के आभूषणों के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान बिहार के रक्सौल निवासी 19 वर्षीय अमन सर्राफ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक के पास से कुल 68 किलो 244.24 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद गहनों में विभिन्न आकार और डिजाइन के आभूषण शामिल हैं। पुलिस ने बरामद सामान का विवरण भी जारी किया है।
काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय, टेकू की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस को भारतीय नागरिक के पास बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को चंद्रागिरि नगरपालिका-7 में कार्रवाई की और अमन सर्राफ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चांदी के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने आभूषणों के साथ मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।
कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कार्की के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद मामले में जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। मंगलवार को अमन सर्राफ को आगे की जांच तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल सीमा शुल्क कार्यालय, गौचर भेज दिया गया। बरामद आभूषणों के संबंध में सीमा शुल्क कार्यालय की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
आभूषणों के स्रोत की जांच
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब बरामद चांदी के आभूषणों के स्रोत और उनके परिवहन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आभूषण कहां से लाए गए थे। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि उनके परिवहन के लिए जरूरी सीमा शुल्क संबंधी औपचारिकताएं पूरी की गई थीं या नहीं। इन बिंदुओं पर जांच और सीमा शुल्क कार्यालय की प्रक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित कार्यालय भेजा गया है।