फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two Gujarat Women Arrested at Kathmandu Airport with 14 Kg of Thai Cannabis

तस्करी: काठमांडू एयरपोर्ट पर 14 किलो थाई गांजे के साथ दो गुजराती महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 01:00 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 28 Oct 2026 01:00 PM IST
सार

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गुजरात निवासी 46 वर्षीय शबाना बानो यार महम्मद शेख और 35 वर्षीय शरीफा अब्बास अंसारी के रूप में हुई है। दोनों थाईलैंड से मलेशिया होते हुए बाटिक एयर की उड़ान से काठमांडू पहुंची थीं। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की।

विज्ञापन
Two Gujarat Women Arrested at Kathmandu Airport with 14 Kg of Thai Cannabis
गिरफ्तार भारतीय महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर पुलिस ने 14 किलो थाई गांजे के साथ दो भारतीय महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने संदेह के आधार पर जांच के दौरान दोनों को पकड़ा। उनके पास से मादक पदार्थ बरामद होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गुजरात निवासी है दोनों
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुबास बोहरा के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गुजरात निवासी 46 वर्षीय शबाना बानो यार महम्मद शेख और 35 वर्षीय शरीफा अब्बास अंसारी के रूप में हुई है। दोनों थाईलैंड से मलेशिया होते हुए बाटिक एयर की उड़ान से काठमांडू पहुंची थीं। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, जिसमें 14 किलो थाई गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं बाटिक एयर की उड़ान संख्या ओडी-182 से काठमांडू पहुंची थीं। अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने के दौरान उनके पास मौजूद सामान की जांच की गई। इसके बाद मादक पदार्थ बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लिया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बोहरा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नेपाल के मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम, 2033 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े संभावित संपर्कों और परिवहन के पूरे मार्ग की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed