{"_id":"64787f889c881ddb9e0cef45","slug":"young-man-killed-in-road-accident-at-siddharthnagar-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में हादसा: अनियंत्रित बाइक दीवार की नींव से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में हादसा: अनियंत्रित बाइक दीवार की नींव से टकराई, चालक की मौत
Thu, 01 Jun 2023 04:56 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Jun 2023 04:56 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि बरात से अपने घर लौटते समय बांसी-धानी मार्ग पर स्थित सिसहनिया गांव के पश्चिम में सड़क पर मोड़ होने से बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क के नीचे चली गई और नींव पड़ी दीवाल से टकरा गया।
विज्ञापन
मृतक चालक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिसहनिया गांव बुधवार रात बेकाबू बाइक सड़क से उतरकर दीवार से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक संतकबीरनगर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
डिक्की में मिले निमंत्रण कार्ड से स्पष्ट हुआ कि वह 11 जून को होने वाली बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांट रहा था। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग पहुंच गए थे। संतकबीरनगर जनपद के मुसहरा गांव निवासी कुबेर निषाद (28) पुत्र काशी निषाद बुधवार रात बांसी कोतवाली क्षेत्र के बंधवा ताल बरात गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के हिंदी बाजार में मंडराया था सोने का तस्कर, घूमने पर छानबीन शुरू
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बरात से अपने घर लौटते समय बांसी-धानी मार्ग पर स्थित सिसहनिया गांव के पश्चिम में सड़क पर मोड़ होने से बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क के नीचे चली गई और नींव पड़ी दीवाल से टकरा गया।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बाइक की डिक्की से मिले कार्ड में घर के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।
इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।