फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man attacked with sharp weapon

Siddharthnagar News: धारदार हथियार से युवक पर हमला

Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with sharp weapon
गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती
विज्ञापन


उसका थाना क्षेत्र के मेहंदिया बुजुर्ग गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

उसका बाजार। थाना क्षेत्र के मेहंदिया बुजुर्ग गांव के पास शुक्रवार की रात में कुछ लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मिले तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज करके पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्र के मेहंदिया बुजुर्ग गांव निवासी सुनील (25) की पत्नी पत्नी पुष्पा ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि इनके पति सुनील उसका बाजार खोंचे की दुकान लगाकर जीविका चलाता है और वह रात में नौ से दस के बीच घर वापस आ जाता है। लेकिन शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में जगह-जगह ढूंढने लगे। इसी बीच वह घर से करीब सौ मीटर की दूर पर अपनी साइकिल के पास खून से लथपथ मरणासन्न हाल में मिले। हमलावरों ने सुनील के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। आननद-फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सुनील के सिर में किसी धारदार हथियार से हमला किए चार चोट मिले हैं। इसके अलावा गले पर भी धारदार हथियार से चोट लगा हुआ है। ऐसे में परिजनों ने नामजद कर इसे रंजिशन अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीडि़त एसओ सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों सुभाष, शिवकुमार, सूरज, भरत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

बोले पीड़ित की पत्नी

सुनील की पत्नी पुष्पा ने 21 नवंबर को एसडीएम सदर को आवेदन देकर हाल ही में बैनामा ली गई जमीन की पैमाइश की मांग की थी। इस पर एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने राजस्व निरीक्षक को उक्त जमीन का पैमाइश करने का निर्देश दिया था। पुष्पा ने बताया कि इस जमीन पर गांव के सुभाष, शिवकुमार, भरत और सूरज कब्जा करना चाहते हैं। इस जमीन की विवाद के कारण ही उनके पति पर जानलेवा हमला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed