{"_id":"5d4afbdc8ebc3e6cd4060df9","slug":"young-girl-died-siddharthnagar-news-gkp3168721101","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नल से पानी भरते समय करंट की चपेट में आई
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भैंसी गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भैंसी गांव में बुधवार सुबह नल से पानी भरते समय करंट की चपेट में युवती आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
भैंसी गांव निवासी अल्का (20) पुत्री अजय पाल मंगलवार शाम घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। बताया जा रहा है कि हैंडपंप में करंट आ रहा था। जैसे ही उसने हैंडपंप को छुआ वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचते और बचाने की कोशिश करते उसकी मौत हो चुकी थी। अजय पाल के पास दो बेटियां व एक बेटा है। इसमें बड़ा बेटा अमित शादीशुदा है। वहीं, मृतक अल्का दूसरे नंबर की थी। सबसे छोटी बेटी गुड़िया 15 वर्ष की है। घर से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अल्का का दाह संस्कार कर दिया गया। एसओ त्रिलोकपुर विजय कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।