फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   young boy dip in well

Siddharthnagar News: कुएं में डूबकर युवक की मौत

Sat, 01 Apr 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
young boy dip in well
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के माझेगाढ़ा गांव में देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के माझेगाढ़ा गांव में बृहस्पतिवार रात घर के सामने स्थित कुएं में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। सुबह कुएं में उतराता हुआ उसका शव पाया गया। परिवार के लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि वह रात में नींद के कारण जाकर कुएं में गिर गया होगा। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम भी करवाने से इनकार कर दिया है।

क्षेत्र के माझे गाढ़ा गांव निवासी सुनील दुबे के घर के बाहर कुआं है। बताया जा रहा है कि दिवार नहीं होने से कुएं जमीन से सटा है। सुनील दुबे के मुताबिक उनका पुत्र दर्शन दुबे (18) बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद सोया हुआ था। उसे दौरा भी पड़ता था। वह रात में उठा और नींद के कारण कुएं के पास पहुंच गया हो। इस दौरान दौरा पड़ने से कुएं में गिरकर डूब गया है। आसपास के लोगों को बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। इस संबंध में मिश्रौलिया थानाध्यक्ष मोती लाल यादव ने बताया कि परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया इसलिए पंचनामा करके उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed