फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   You can amend the family details recorded in the Family ID

Siddharthnagar News: फैमिली आईडी में दर्ज परिवार विवरण में कर सकते हैं संशोधन

Sat, 06 Dec 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
You can amend the family details recorded in the Family ID
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित राशन कार्ड धारक परिवारों के सदस्यों के लिए उनकी राशन कार्ड संख्या को फैमिली आईडी माना गया है। गैर-राशन कार्ड धारकों के लिए फैमिली आईडी वेब पोर्टल से फैमिली आईडी बनाए जाने की व्यवस्था विकसित की गई है। यह जानकारी डीएसटीओ बीएस यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी पोर्टल से धारक परिवार द्वारा पूर्व में दर्ज परिवार विवरण को फैमिली आईडी पोर्टल के माध्यम से संशोधित करने के लिए आवेदन किए जाने की व्यवस्था की गई है। फैमिली आईडी के लिए दर्ज परिवार विवरण को संशोधित करने के लिए आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया नियोजन अनुभाग प्रथम द्वारा निर्गत शासनादेश सात अप्रैल 2023 के अनुसार होगी। इसके तहत उल्लिखित परिवार एवं परिवार के सदस्यों का सत्यापन शहरी क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी द्वारा संबंधित लेखपाल के माध्यम से होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed