{"_id":"57715c0d4f1c1bc77379b777","slug":"you-blew-the-effigy-of-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
शव के साथ प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। दिल्ली में पार्टी विधायकों के साथ र्दु्व्यवहार के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। बांसी स्टैंड तिराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और दिल्ली पुलिस व केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। दिल्ली की घटना को अघोषित आपातकाल ठहराया।
पुराना नौगढ़ स्थित जिला कार्यालय से जुलूस के रूप में निकले कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बांसी स्टैंड तिराहा पहुंचे और पीएम का पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया। जिला संयोजक इं. सर्वेश जायसवाल ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था, ठीक वही इतिहास 25 जून 2016 को दिल्ली में भाजपा सरकार ने दोहराया है।
]आम आदमी पार्टी के उप मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी व पार्टी विधायकों संग दुर्व्यवहार की घटना निंदनीय है। इसे लोकतंत्र के लिए काला अध्याय कहा जाएगा। केंद्र सरकार उत्पीड़न की सारी हदें पार करने पर उतारु है। जनता से चुने गए विधायकों पर आए दिन एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विकास की बजाए केंद्र, दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाने में लगा हुआ है। जनता केंद्र सरकार की हकीकत जान चुकी है। उनकी मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन में अनंत शुक्ला, अर्जुन शुक्ला, भूपेंद्र शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, उमाशंकर, गोलू पासवबान, सोनू, जुबैर अहमद, इं.प्रदीप चौधरी, सिद्धांत यादव, समीर, शिवाजी मिश्रा, शाहरुख पठान, जंगबहादुर चौधरी, आफताब रजा आदि शामिल रहे।