फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   yoga exercise start

योग करके निरोग बनने का लिया संकल्प

Fri, 17 Jun 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
yoga exercise start
योग करके निरोग बनने का लिया संकल्प
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में आयोजित हुआ योगाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोटरी क्लब के तत्वावधान में संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 20 जून तक सरकारी, गैर सरकारी संगठनों की ओर से अमृत योग सप्ताह के तहत योग कराया जाएगा। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काफी संख्या में लोगों से योगाभ्यास कराने का लक्ष्य है।

रोटरी क्लब के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के निदेशक गोविंद प्रसाद ओझा की अगुवाई में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय परिसर में योग प्रशिक्षक महेश कुमार ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने शिथिलीकरण व्यायाम, ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, आसनों के क्रम में ताड़ासन, व्रक्षासन, त्रिकोणासन, मंडूकासन, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली व मुद्राओं का अभ्यास कराया। इस मौके पर रोटरी क्लब के सचिव अरूण कुमार प्रजापति, सेनापति कैलाश मणि त्रिपाठी, डॉ. विमल द्विवेदी, शिवपूजन मणि त्रिपाठी, सुनील चौबे, बी नारायन, डीपी मिश्र, नागेश पांडेय, नरेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, पंकज पासवान, विजय कुमार, आरके सिहांनिया, राघवेंद्र शुक्ल, वीरेंद्र उपाध्याय, मेराज अहमद, जीवन श्रीवास्तव, अरूण मिश्र, शैलेंद्र पासवान, सौरभ पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed