फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Yellow heat wave alert for three days...warning to stay at home

Siddharthnagar News: तीन दिन लू का यलो अलर्ट... घर में रहने की चेतावनी

Sun, 16 Jun 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Yellow heat wave alert for three days...warning to stay at home

विज्ञापन
धूल भरी आंधी चलने का मौसम विभाग ने जताया आसार, पारा 42 डिग्री रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी व उमस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने जिले में अगले तीन दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है। इससे रविवार से भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा। जबकि धूल भरी आंधी चलने का भी पूर्वानुमान है।

शनिवार की सुबह से ही सूरज भगवान ने तेवर दिखाना शुरु कर दिया, भीषण गर्मी व उमस से लोगों को कही भी राहत नहीं मिल रही थी। पूरे दिन सड़काें व बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। लोग गर्मी से तर-बतर हो रहे थे। जबकि शाम होते ही उमस और बढ़ गई। कूलर व पंखा भी गर्म हवाएं दे रही थी। एसी से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम और भी गर्म हो जाएगा। तेज धूल भरी हवाओं से लोगों को लू के थपेड़े का भी सामना करना पड़ेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी काफी उछाल आएगी। इससे गर्मी के साथ उमस भी बढ़ जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से अगले तीन दिनों तक मौसम और भी गर्म हो जाएगा। इससे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय घर पर ही रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed