फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Yellow beat blue jersey team by three wickets

Siddharthnagar News: पीला ने नीली जर्सी टीम को तीन विकेट से हराया

Tue, 04 Apr 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 04 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Yellow beat blue jersey team by three wickets
बर्डपुर क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल के परिसर में आयोजित कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेब
बडपुर। स्थानीय कस्बे क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल के मैदान पर सोमवार को अध्यापक और बीआरसी कर्मचारियों ने कैनवस वॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें नीली जर्सी क्रिकेट टीम और पीली जर्सी टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पीला जर्सी टीम ने नीली जर्सी टीम को तीन विकेट से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नीली जर्सी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करके हुए नीली जर्सी के खिलाडिय़ों ने बैटिंग करते हुए निर्धारित 15ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। पहले ओपनर बल्लेबाज रामप्रकाश यादव ने 22 गेंद 48 रन, अमित श्रीवास्तव ने 8 गेंद पर 13 रन, संजीव कुमार 22 गेंद पर 22 रन, पंकज यादव ने 8 गेंद पर 22 रन, दुर्गेश मिश्रा ने 8 गेंद पर 8 रन बनाया। पीला जर्सी के गेंदबाज सुशील सिंह ने चार विकेट, उपेंद्र ने दो विकेट लिए। जवाब में पीला जर्सी की टीम के खिलाडिय़ों ने 2 गेंद शेष रहते हुए 131 रनों का लक्ष्य को हासिल कर लिया। पीला जर्सी टीम के खिलाड़ी महेश कुमार ने 4 गेंद पर 7 रन, अरूण कुमार ने 16 गेंद पर 14 रन, अनिल ने 26 गेंद पर 27 रन, उपेंद्र सिंह ने 8 गेंंद पर 16 रन, सुशील सिंह ने 15 गेंद पर 38 रन बनाया। नीली जर्सी के गेंदबाज रामप्रकाश यादव ने 2 विकेट, दुर्गेश मिश्र ने दो विकेट, अमित श्रीवास्तव दो विकेट लिया। नीली जर्सी के खिलाडिय़ों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके जवाब में पीला जर्सी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 गेंद शेष रहते 130 रनों का लक्षय हासिल कर लिया। मैच में सर्वाधिक 15 गेंदों पर 38 रन और चार विकेट लेने वाले सुशील सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान सत्यप्रकाश राही, बीइओ अरूण कुमार, नितेश पांडेय, अमित उपाध्याय, राकेश मिश्र, मंटू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed