{"_id":"5dd0339f8ebc3e54c64e9c24","slug":"carbine-siddharthnagar-news-gkp329543953","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कार्बाइन और 390 गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कार्बाइन और 390 गोलियां बरामद
विज्ञापन
नेपाल के कपिलवस्तु के शिवनगर में पुलिस द्वारा बरामद कार्बाइन
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच कार्बाइन और 390 गोलियां बरामद
- कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने एक झोपड़ी से बरामद हुए हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)। भारत-नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले में शुक्रवार देर शाम नेपाल पुलिस की टीम ने एक झोपड़ी से पांच कार्बाइन और 390 गोलियां बरामद की हैं। हथियारों की बरामदगी जांच में जुट गई है कि हथियार किसके लिए आए और कहां से आया। फिलहाल अब तक किसी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नेपाल में हथियार की कोई भी फैक्ट्री नहीं है।
डीएसपी और पुलिस प्रवक्ता विनोद विक्रम शाह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम प्रदेश पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली कि कपिलवस्तु के शिवनगर के करीब गुमटी में कुछ हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना पर पहुंची तलाशी के बाद पुलिस ने हथियार बरामद कर लिए। इस मामले में किसी भी व्यक्ति को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियों को बॉर्डर पर सतर्क रहने को कहा गया है।
चुनाव प्रभावित करने की है योजना
डीएसपी विनोद विक्रम शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि यह हथियार माओवादी से अलग हुआ भूमिगत समूह विप्लव कार्यकर्ताओं के लिए रखा गया था। सूत्र बताते हैं कि नेपाल में कुछ स्थानों पर हो रहे उपचुनाव को प्रभावित करने की योजना बनाई जा रही थी। पूरे मामले की जांच चल रही है।