फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Xen also do not listen to DM

डीएम की भी नहीं सुनते एक्सईएन

Wed, 23 Dec 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 23 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
जनता जर्जर सड़क से परेशान है और डीएम साहब एक्सईएन से। सड़क की मरम्मत के लिए दर्जनों पत्र लिख चुके हैं। शासन स्तर पर शिकायत कर चुके हैं, मगर एक्सईएन पर कोई असर नहीं। नतीजा सड़क बदहाल पड़ी है। वह भी ऐसी सड़क जो सिर्फ जिले के लिए नहीं, बल्कि पर्यटन और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यह सड़क जिला मुख्यालय से होते हुए नेपाल बॉर्डर तक जाती है।
विज्ञापन

गोरखपुर-फरेंदा से नौगढ़ होते हुए नेपाल बॉर्डर को जाने वाली सड़क करीब दो वर्ष वर्ष राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल कर ली गई थी। तभी से सड़क बदहाल पड़ी है। अंतर्राष्ट्रीय महत्व वाले सड़क के निर्माण के लिए केंद्र से धनराशि भी अवमुक्त हो चुकी है, बावजूद लंबे समय से इसका निर्माण नहीं हो रहा।
विज्ञापन


यह सड़क जिले के आला अफसरों के दफ्तर, आवास, प्रमुख बाजार से होकर गुजरती है। ऐसे में आम से लेकर खास वर्ग तक दुश्वारियां झेल रहे हैं। सड़क निर्माण के लिए लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं। धरना-प्रदर्शन तक कर चुके हैं। कई बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है, बावजूद स्थिति जस की तस है। शोरगुल होने पर काम शुरू हो जाता, मगर कुछ दिनों बाद फिर ब्रेक लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी खुद कई बार संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पिछले दिनों इस समस्या को लेकर अधिवक्ता भी डीएम से मिले थे। इस पर डीएम ने खुद की विवशता जताते हुए उच्चाधिकारियों से दोबारा बात करने की  बात  कही।  इस  संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक्सईएन का कहना था कि जिले में एनएच की कई  सड़कें है। अपने अधीन आने वाली  सड़क का निर्माण करा रहे हैं।  डीएम के निर्देश पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed