{"_id":"666b5b459a45be26180cf9c4","slug":"work-place-inspected-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119046-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिकायत पर कार्यस्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिकायत पर कार्यस्थल का किया निरीक्षण
Fri, 14 Jun 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
बांसी। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के रामभारी गांव में मनरेगा लोकपाल सुधीर कुमार ने मनरेगा योजना के तहत किए गए नाली निर्माण में मनरेगा नियमों की अनदेखी संबंधित शिकायत का संज्ञान लिया। बृहस्पतिवार को उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता ग्रामवासी हारुन खा ने प्रार्थना पत्र देकर लोकपाल से शिकायत करते हुए कहा था कि रात 11 बजे जेसीबी से नाली खुदाई का कार्य कराया गया था। यह मनरेगा नियमों एवं नरेगा मजदूरों के हितों के विरुद्ध है। निरीक्षण करने के उपरांत लोकपाल मनरेगा ने बताया कि प्राप्त तथ्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन