फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women will take command of pink booth in civic elections

Siddharthnagar News: निकाय चुनाव में महिलाएं संभालेंगी पिंक बूथ की कमान

Mon, 08 May 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Women will take command of pink booth in civic elections
डुमरियागंज। सभी नगर निकायों की तरह क्षेत्र के नगर पंचायत डुमरियागंज, भारतभारी व बढ़नीचाफा नगर पंचायतों में इस बार नगरीय निकाय चुनाव में एक- एक पिंक बूथ व एक-एक आदर्श बूथ बनेगा, जिसे मतदान से पूर्व सजाया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। पिंक बूथ पर सेल्फी प्वाइंट की भी स्थापना होगी। जिससे लोग मतदान के लिए आकर्षित होंगे। एसडीएम डुमरियागंज प्रवेंद्र ने बताया कि पिंक बूथ पर पूर्ण रूप से महिला कर्मचारी व पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। पिंक बूथ पर किसी भी प्रकार का विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा। बच्चों के खेलने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। महिला मतदाताओं के लिए आंचल केंद्र की स्थापना होगी जिसमें महिलाएं अपने बच्चों का दुग्ध पान करा सकेंगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों व मतदाताओं के लिए कुर्सी की भी व्यवस्था होगी जिस पर मतदान से पूर्व व बाद में लोग बैठ सकते हैं।
विज्ञापन


ये बने पिंक बूथ
नगर पंचायत डुमरियागंज में पिंक बूथ के लिए वार्ड नंबर 11 इंदिरा नगर को चुना गया है जिसमें मतदेय स्थल संख्या 20 पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज प्रथम कक्ष संख्या एक को पिंक बूथ तथा मतदेय स्थल संख्या 21 पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज प्रथम कक्ष संख्या दो को आदर्श बूथ के रूप में चयनित किया गया है। भारतभारी नगर पंचायत में वार्ड नंबर दो लवकुश नगर स्थित बूथ संख्या 3 पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेखुई कक्ष संख्या एक को पिंक बूथ तथा मतदेय स्थल संख्या तीन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेखुई कमरा संख्या दो को आदर्श बूथ बनाया गया है। बढ़नीचाफा नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन मोदीनगर स्थित मतदान केंद्र संख्या 5 प्राथमिक विद्यालय बढ़नी गांव को पिंक बूथ और 6 के कमरा संख्या दो को आदर्श बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed