फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women power capable of achieving every destination

नारी शक्ति हर मंजिल को पाने में सक्षम : डॉ. अरविंद

Wed, 29 Mar 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Women power capable of achieving every destination
शोहरतगढ़ के शिवपति पीजी कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य अरविंद कु
शोहरतगढ़। नारी शक्ति में ताकत की कमी नहीं है और आज के दौर में वह हर मंजिल को पाने में सक्षम है। यहीं तो वजह है कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति आदि क्षेत्र में बड़े पदों की बात हो या फिर अंतरिक्ष में फाइटर प्लेन उड़ाने की, हर जगह महिलाएं डंका बजा रही हैं। आप डरें नहीं, अपनी शक्ति को पहचानें और डटकर मुकाबला करें। पूरे उत्साह से आगे बढ़ें, हर मंजिल आपके कदम चूमेगी।
विज्ञापन

ये बातें, शिवपति स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कही। वे मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता के तहत आयोजित कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में लगभग 120 छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला अपराजिता बनकर जहां हर मुश्किल का सामना कर सकती है वहीं किसी भी मुकाम को हासिल करना उसके लिए मुमकिन है। प्राचार्य ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वह अपनी रुचि के अनुसार भविष्य के फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। कोई भी फैसला लेने से पूर्व एक बार अपने अभिभावक व किसी सफल व्यक्ति से विचार कर ही निर्णय लें। खुद को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार अधिक से अधिक खाना चाहिए। इससे शरीर मजबूत होगा, शरीर मजबूत होने से इरादे भी मजबूत बनेंगे। ऐसी मजबूत महिला को कोई भी परास्त नहीं कर सकता। इसलिए छात्राओं को स्वस्थ शरीर के साथ मजबूत इरादे रखने चाहिए। साथ ही अपने अधिकारों के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता सीता जब लंका के अशोक वाटिका में थी। जब भी रावण उनसे संवाद करने के लिए जाता था तो माता सीता अकेले ही रावण का डट कर मुकाबला करती थीं। वह भी एक अपराजिता महिला थीं। उनसे प्रेरणा लेकर अपने स्किल के हिसाब से कॅरियर का चुनाव करें। प्रतिदिन चार्ट रुटीन बनाए। दिनभर जो भी घटनाएं हुईं उसको लिखें और अपने आप से अपनी कमी निकालकर उसे दूर करें। मोबाइल आपको बहुत सारा ज्ञान देता लेकिन बहुत सारे नुकसान भी हैं। इसका उपयोग उतना ही करें, जितना जरूरी हो। किसी को भी मोबाइल पर बेवजह जानकारी न दें और किसी भी समस्या के आने पर तत्काल पुलिस का सहयोग लें।

शोहरतगढ़ थाने के एसआई रामाकांत, महिला आरक्षी साधना ने महिला सुरक्षा व उसके जुड़े कानूनों की जानकारी दी। कहा कि किसी प्रकार की समस्या आने पर बिना डरे 1090, 181, 112, 1076 सहित आदि हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। इस दौरान डॉ. एके सिंह, डॉ. राम किशोर सिंह, आनंद ज्योति, निशा, शालनी वर्मा, शालू, गगन गुप्ता, मो. रफीक, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

शोहरतगढ़ के शिवपति पीजी कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य अरविंद कु

शोहरतगढ़ के शिवपति पीजी कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य अरविंद कु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed