फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women are no less than men, just step up

Siddharthnagar News: पुरुषों से कम नहीं हैं महिलाएं, बस कदम बढ़ाएं

Sat, 17 Feb 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Women are no less than men, just step up
खेसरहा। महिला पुरुषों से कम नहीं हैं, हर क्षेत्र में वह कार्य कर रही हैं, इसलिए खुद को कमजोर ने समझें और कदम बढ़ाकर आगे बढ़े, मंजिल मिलना तय हैं। यह बातें नायब तहसीलदार बांसी बिंद्रेश गुप्ता ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी में आयोजित पुलिस की पाठशाला में शुक्रवार को कहीं। कार्यक्रम में 70 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए कानून के सहारे महिलाओं को सशक्त होना जरूरी है। महिला खुद को कमजोर न समझें, उन्हें हौसले के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है। कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इसलिए नारी सशक्तिकरण के लिए कारगर उपाय पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

महिलाएं कानून के सहारे खुद सुरक्षा के प्रति सदैव जरूर रहें। किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को सूचना दें, ताकि संकट के समय उनकी सुरक्षा हो सके। उन्होंने छात्राओं से कहा कि सरकार की ओर से बनाए गए महिला कानून को गांव के महिलाओं को भी बताएं, जिससे वह जागरूक हो सकें। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद बहादुर सिंह व डॉ. दीपेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में छात्राओं को महिला कानून के बारे में बताया। इस दौरान मुकेश गुप्ता, गोपाल कुमार, दिलीप जायसवाल, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed